युवा शक्ति, संगठन के केंद्र ‘युवालोक’ का भव्य शुभारंभ

संस्थाएं

जयपुर

युवा शक्ति, संगठन के केंद्र ‘युवालोक’ का भव्य शुभारंभ

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, उधना द्वारा युवाओं की ऊर्जा, संगठनात्मक गतिविधियों एवं रचनात्मक विचारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नवनिर्मित ‘युवालोक’ का भव्य शुभारंभ तेरापंथ भवन, उधना में हुआ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गौरव एवं ऊर्जा प्रदान की।
कार्यक्रम को साध्वीश्री डॉ. परमयशाजी ठाणा-4 का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। साध्वीश्री के मंगलमय सान्निध्य से ‘युवालोक’ का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मंगलभावों से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन संस्कार विधि के अनुसार संस्कारक अर्जुन मेडतवाल, दिनेंद्र चंडालिया, नेमीचंद कावड़िया एवं अनिल सिंघवी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं मंगलभावों के साथ संपन्न हुआ। जैन संस्कार विधि की पवित्रता एवं आध्यात्मिक वातावरण ने इस नवीन केंद्र के शुभारंभ को और अधिक मंगलमय बना दिया।
कार्यक्रम में अभातेयुप में उपाध्यक्ष-3 संदीप हिंगड़, सह संगठन मंत्री-1 विनय लिंगा, सह संगठन मंत्री-2 महेश परमार, तेरापंथ टाइम्स संपादक जयेश मेहता, सरगम प्रवृत्ति सलाहकार सुनील चंडालिया एवं अर्पित नाहर सहित अभातेयुप परिवार की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनजी मांडोत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में ‘युवालोक’ को केवल एक भौतिक परिसर न मानकर युवाओं की ऊर्जा, चिंतन, संस्कार एवं संगठनात्मक विकास का केंद्र बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को संगठन के प्रति समर्पित रहते हुए सेवा एवं सकारात्मक नेतृत्व के माध्यम से समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उधना शाखा प्रभारी कुलदीप कोठारी एवं परिषद अध्यक्ष मनीष कावड़िया ने भी अपने भावपूर्ण उद्बोधन के माध्यम से ‘युवालोक’ के निर्माण एवं शुभारंभ से जुड़े संकल्पों, सहयोग एवं भविष्य की गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
‘युवालोक’ का यह शुभारंभ तेरापंथ युवक परिषद, उधना की संगठनात्मक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह परिसर आने वाले समय में युवाओं के लिए विचारों का मंच, संस्कारों का केंद्र, सेवा का माध्यम और संगठन की नई ऊर्जा का आधार बने—इसी मंगलभाव के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।