आद्य प्रवर्तक स्वामीजी पर धम्म जागरण

संस्थाएं

नागपुर।

आद्य प्रवर्तक स्वामीजी पर धम्म जागरण

तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य प्रवर्तक, क्रातिकारी आचार्यश्री भिक्षु स्वामी के 224 वें चरमोत्सव के पावन अवसर पर नागपुर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एंव तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भिक्षु धम्म जागरण का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन भाद्रपद शुक्ल तेरस के उपलक्ष्य में नागपुर अणुव्रत भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ॐ भिक्षु - जय भिक्षु के सामूहिक जाप के उच्चारण से हुआ। आचार्यश्री भिक्षु के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की एंव आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस गौरवशाली अवसर पर चारों संस्थाओं के शीर्ष पदाधिकारी, प्रबुद्ध जन और अच्छी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एंव कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। तत्पश्चात नागपुर स्वर लहरी के गायको द्वारा तेरस धम्म जागरण का कार्यक्रम जय घोष नारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।