पर्युषण पर्व के अवसर पर अखंड जाप एवं सामायिक का सफल आयोजन

संस्थाएं

उधना।

पर्युषण पर्व के अवसर पर अखंड जाप एवं सामायिक का सफल आयोजन

तेयुप उधना द्वारा पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर अखंड जाप का आयोजन निरंतर रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक सभी साथियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव से जाप किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत कुल 349 सामायिक सम्पन्न हुईं, जो सभी सदस्यों की धार्मिक निष्ठा एवं अनुशासन का प्रतीक है। इस सम्पूर्ण आयोजन की सुचारू एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था में गौतम भालावत, कमलेश बी. बाफना एवं मनीष भालावत का विशेष मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके नेतृत्व में अखंड जाप अत्यंत अनुशासित एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में परिषद के सभी सदस्यों एवं साथियों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तेयुप उधना परिवार सभी सहभागी साथियों एवं प्रभारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता है एवं प्रभु से मंगलकामना करता है कि सभी के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति एवं शांति बनी रहे।