संस्थाएं
राजकीय विद्यालय में नशा मुक्ति दिवस समारोह आयोजित
अणुव्रत समिति जसोल के तत्वावधान मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा स्कूल जसोल मे आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी कुंदनप्रभाजी ठाणा 4 के सानिध्य मे 'नशा मुक्ति दिवस' समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्व प्रथम अणुव्रत समिती जसोल के प्रचार प्रसार मंत्री डुंगरचन्द बागरेचा ने मंगलाचरण अणुव्रत गीत का संगान संयम मय जीवन हो...। किया। स्वागत भाषण व अणुव्रत आचार सहिंता का वाचन अणुव्रत समिति अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा प्रस्तुत किया। अणुव्रत समिति सलाहकार ईश्वरसिंह इन्दा ने कहा कि नशा आज के समय मे हमारे समाज और विशेषकर युवाओ के लिए एक दीमक की तरह बनता जा रहा है, युवा अक्सर तनाव ( दोस्तो के दबाव) या गलत संगति के कारण इसकी शुरुआत करते है। शुरू शुरू मे यह शौक या मौज मस्ती लगता है, लेकिन बाद मे यह जानलेवा लत पर जाता है, इसलिए सभी विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि नशा नही करना है। साध्वी किरणयशाजी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि शारीरिक नुकसान नशा हमारे शरीर के मुख्य अंगों जैसे फेफड़े, लिवर, किडनी और दिमाग को पूरी तरह से नष्ट कर देता है, इससे कैंसर और दिल की बीमारियां जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं। मानसिक असर ये हैं कि व्यक्ति को सोचने-समझने की शक्ति कम हो जाती है और वह तनाव या डिप्रेशन में चला जाता है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि नशा जीवन भर नशा मुक्त रहेगे, सभी विद्यार्थियों संकल्प स्वीकार किया। साध्वी विद्युतप्रभा ने उद्बोधन मे कहा की - नशा केवल एक व्यक्ति को नही बल्कि उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देता। हँसते खेलते परिवार बिखर जाते है, मूल नशा अपने जीवन के लिए पढ़ाई, खेलो, कला और रचनात्मक कार्यो मे अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शारीरिक शिक्षक प्रतापसिंह राव ने कहा की - नशा स्वास्थ्य के बहुत बहुत घातक है, नशे से जीवन की बर्बादी और पैसो नाश होता है व समाज मे इज्ज़त कम होती है। हर विद्यार्थियों को जीवन मे नशे से दूर रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने किया।