संस्थाएं
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का पंचम दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, चेन्नई की आयोजना में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत पंचम दिवस नशामुक्ति दिवस का कार्यक्रम चेन्नई महानगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री डाॅ पुलकित कुमारजी ठाणा- 2 एवं किलपाॅक तेरापंथ भवन में साध्वी उदितयशा जी ठाणा- 4 के सान्निध्य में मंचीय कार्यक्रम हुए। मुनिश्री पुलकितकुमारजी ने कहा कि परिवार के एक सदस्य के नशे की लत में रहने से पुरे परिवार की सुख शांति बिगड़ जाती हैं। नशा नाश का कारण बनता हैं। वह परिवार सामाजिक, आर्थिक, मानसिक हर रुप से कमजोर पड़ जाता है। हर व्यक्ति को सप्त कुव्यसनों से मुक्त रहना चाहिए, जिससे व्यक्ति स्वयं तो सुखी बनता ही है और समाज, राष्ट्र भी उन्नत, समृद्ध बनता हैं। साध्वी उदितयशाजी ने कहा कि अणुव्रत एक स्वच्छ आचार संहिता है। उससे जुड़कर व्यक्तित्व में निखार आ जाता हैं। नशे से मुक्त व्यक्ति- मुक्ति को भी प्राप्त कर सकता। जहां समिश्रित भोजन बनता है, उन होटलों में खाना खाने से बचे। अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने रविवार को समायोजित मैराथन दौड़ एवं मंत्री कुशल बाँठिया, सहमंत्री कमल सामसुखा ने अणुव्रत वाटिका उद्घाटन की जानकारी निवेदित की। उपाध्यक्ष स्वरूप चन्द दाँती ने नशामुक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।