‘फिट युवा - हिट युवा’ मैराथन दौड़ का आयोजन

संस्थाएं

कटक।

‘फिट युवा - हिट युवा’ मैराथन दौड़ का आयोजन

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह एवं Fit Yuva – Hit Yuva अभियान के अंतर्गत युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तेरापंथ युवक परिषद्, कटक एवं अणुव्रत समिति, कटक के संयुक्त तत्वावधान में 'Fit Yuva – Hit Yuva Marathon' का आयोजन किया गया। 'नशामुक्त परिवार, नया दौर – नई दौड़' के संदेश के साथ आयोजित इस मैराथन में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मैराथन के माध्यम से फिट युवा – सशक्त समाज एवं नशामुक्त युवा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष सिंह, मेयर, कटक एवं रोशन कुमार (Youth Officer, My Bharat, Cuttack) की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही डॉ. सुभाषिस मोहंती, Medical Officer, 42 MUJA, Cuttack की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मैराथन में तेरापंथ युवक परिषद्, अणुव्रत समिति तथा विभिन्न संस्थाओं के युवाओं ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में विशेष ऊर्जा एवं जोश देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में कटक की विभिन्न संस्थाएं जैसे की स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, YMCA, मारवाड़ी महिला समिति, एंजेल्स, FTS एवं लायंस पर्ल, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, किशोर मंडल, अणुव्रत समिति एवं परिषद के सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।