रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म कार्यशाला

संस्थाएं

रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म कार्यशाला

राजाजीनगर
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं ने रूपांतरण थ्रू जैनिज़्म के अंतर्गत ‘कषाय’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ सभा भवन में किया। मंगलाचरण में प्रेरणा गीत का संगान मंडल की बहनों द्वारा किया गया। मंडल की अध्यक्ष चेतना वैदमूथा ने मुख्य वक्‍ता एवं उपस्थित सभी बहनों का स्वागत किया। उपासक महेंद्र दक ने ‘कषाय’ को विस्तार से समझाया। उन्होंने सरल भाषा में उदाहरण के साथ क्रोध, मान, माया, लोभ को कैसे कम कर सकते हैं, इसके बारे में बताया। सहमंत्री सुमन वैदमूथा ने संचालन एवं मंत्री सीमा श्रीश्रीमाल ने आभार ज्ञापन किया। कार्यशाला में परामर्शक, पदाधिकारी, कार्यकारिणी, महिला मंडल के सदस्यों की अच्छी उपस्थिति रही। सभी बहनों ने कार्यक्रम की सराहना की।