संस्थाएं
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत नशामुक्ति दिवस मनाया गया
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति, गंगाशहर द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का चतुर्थ दिवस 'नशामुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष करणीदान रांका ने बताया कि इस दिवस को प्रातः नशामुक्ति जागरूकता हेतू मेराथन का आयोजन किया गया। मेराथन तेरापंथ भवन से आरम्भ हुईं, जिसे समिति अध्यक्ष करणीदान रांका, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, आचार्य तुलसीशंति प्रतिष्ठान के मंत्री दीपक आँचलिया, तेरापंथी सभा के मंत्री जतन लाल संचेती, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष रतन छल्लाणी, तेयुप अध्यक्ष देवेंद्र डागा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बोथरा भवन में विराजित मुनि अमृत कुमारजी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। समिति के मंत्री एडवोकेट कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि 'मेराथन से पूर्व तेरापंथ भवन के प्रांगण में अपने मंगल सन्देश में साध्वी त्रिशलाकुमारीजी ने कहा कि आज़ कि पीढ़ी नशे से ग्रस्त होती जा रही है, ये सभी देश के भविष्य है। इस पीढ़ी को शसक्त बनाना राष्ट्र को मजबूत बनाना है। नशे के कारण समाज में संस्कारों का ह्यास होता जा रहा है, ये चिंतन का विषय है। साध्वी श्री सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मनीष बाफना ने किया।