संस्थाएं
धार्मिक सिद्धांतों और प्रामाणिकता की परीक्षा संपन्न
ज्ञानशाला के तत्वावधान में ज्ञानशाला प्रशिक्षिका परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभा अध्यक्ष द्वारा परीक्षार्थियों को नमस्कार महामंत्र एवं मंगलपाठ सुनाया गया। इस परीक्षा में कुल 4 प्रशिक्षिकाओं ने सहभागिता की, जिसमें विज्ञ – 2, विशारद – 1 एवं स्नातक – 1 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। परीक्षा के प्रश्नपत्र सभा अध्यक्ष मानक चांद बैद, शेष महाराष्ट्र आंचलिक संयोजिका नम्रता सेठिया, महिला मंडल अध्यक्षा विनीता समदरिया एवं युवक परिषद अध्यक्ष आकाश चोपड़ा की उपस्थिति में खोले गए।