जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नियम और मर्यादा का पालन अनिवार्य

संस्थाएं

जसोल।

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नियम और मर्यादा का पालन अनिवार्य

अणुव्रत समिति के तत्वावधान मे आदर्श विधा मन्दिर उच्च प्राथमिक विद्यालय नाकोड़ा रोड़ मे अणुव्रत उद्बोधन का छठा दिवस अनुशासन दिवस समारोह के रूप में मनाया। सर्व प्रथम- मां सरस्वती के शरणो मे दिप प्रज्ज्वलित करते हुए मंगलाचरण के साथ किया। अतिथिगणो को स्कूल की बालिकाओ ने तिलक लगाकर स्वागत अभिनदंन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार सैन ने अणुव्रत अतिथिगणो का स्वागत किया। अणुव्रत समिती के प्रचार प्रसार मंत्री डुंगरचन्द बागरेचा ने मंगलाचरण संयममय जीवन हो गीत संगान किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा ने स्वागत भाषण व अणुव्रत आचार सहिंता का वाचन जयन्तीलाल जीरावला ने किया, साथ ही अपने विचार व्यक्त करते कहा कि अनुशासन जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है, अनुशासन का अर्थ है जीवन मे नियमों, समय और आदर्श आचरण का पालन करना है। इस कार्यक्रम का सफल संचालन अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने किया।