ऐतिहासिक पुल से उठी नशामुक्ति की गूंज

संस्थाएं

हावड़ा ।

ऐतिहासिक पुल से उठी नशामुक्ति की गूंज

अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा 3 की विशेष प्रेरणा से अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा निर्देशित 'नशामुक्त परिवार' मैराथन 2026 का आयोजन अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज के निकट से योगक्षेम विहार तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य और शहरी विकास के राज्य मंत्री उमेश राय, अणुविभा परिवार से राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री पंकज दूधोडीया, उत्तर हावड़ा सभा अध्यक्ष संदीप डागा एवं टीम, उत्तर हावड़ा ट्रस्ट के मंत्री बुधमल लुनिया, तेयुप उत्तर हावड़ा - साउथ हावड़ा - लिलुआ के पदाधिकारी, भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय के पदाधिकारी की गरिमामय उपस्थिति रही। मैराथन का आयोजन पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय द्वारा सामूहिक राष्ट्र गान के पश्चात अणुव्रत ध्वज दिखा कर दौड़ प्रारंभ की गई जो कि योगक्षेम विहार तक आयोजित हुई। मैराथन में लगभग 200 से अधिक संभागियों ने सहभागिता दर्ज करवाई। योगक्षेम विहार पहुंचने पर मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा 3 के सानिध्य में अणुव्रत गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुनिश्री ने इस अवसर पर प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए सभी को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। अणुव्रत समिति हावड़ा के अध्यक्ष दीपक नखत ने अपने भाव प्रकट करते हुए सभी का स्वागत किया। मैराथन में प्रथम 20 पहुंचे सभी सहभागीगण को मेडल से सम्मानित किया गया। इस मैराथन को सफल बनाने में संयोजक सुनीता बैद, श्वेता चौरडिया सहित अणुव्रत कार्यकर्ताओं ने अपना श्रम नियोजन किया। मैराथन को सफल बनाने में उत्तर हावड़ा सभा, ATDC उत्तर हावड़ा, तेयुप उत्तर हावड़ा, साउथ हावड़ा, लिलुआ, उत्कृष्ट परिवार, JITO परिवार, माई भारत पोर्टल के संभागियों, जैन कार्यवाहिनी, शासन प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मंत्री बिरेंद्र बोहरा, आभार पारस बरडिया ने किया।