संस्थाएं
बाल मन में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का बीजारोपण
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के तत्वावधान में परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी सिद्ध प्रभा जी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में तीन दिवसीय ‘संस्कार निर्माण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, अहिंसा, संयम, आध्यात्मिक चेतना तथा व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था। शिविर में 39 ज्ञानार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साध्वी सिद्ध प्रभा जी ठाणा-4 ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन ‘ELEVATE YOUR LIFE’ और ‘AHA OR SWAHA’ के माध्यम से बच्चों को सकारात्मक सोच, क्रोध पर नियंत्रण, मैत्रीभाव और अपनी गलतियों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
साध्वीवृंद द्वारा ‘जैसा संग वैसा रंग’ एवं ‘नो योर बॉडी’ जैसे विषयों पर प्रेरक प्रसंगों एवं कहानियों से बच्चों को मार्गदर्शित किया गया। मुख्य प्रशिक्षिका श्वेता पीपाड़ा ने ‘ट्रिपल R थ्योरी’ द्वारा स्मरणशक्ति (Memory) बढ़ाने के सहज तरीके, ‘होलिस्टिक पर्सनालिटी डेवलपमेंट’ तथा ‘KNOW YOUR BRAIN’ सत्रों के ज़रिए बच्चों के बौद्धिक व भावनात्मक संतुलन का मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही, विशेष आमंत्रित वक्ता वैभव नाहटा द्वारा लिए गए ‘CHAMPION IS YOU’ सत्र को बच्चों ने खूब सराहा। समापन सत्र में अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति रही, जहाँ बच्चों ने शिविर से मिले अपने अनुभवों को साझा किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन उपहार प्रदान किए गए तथा मुख्य प्रशिक्षिका का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संतोष सिंघवी ने शिविर को सफल बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले सहसंयोजक मुकेश कोठारी, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं, कार्यकर्ताओं, अभिभावकों एवं बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया।