संस्थाएं
निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए युवा संगठन का अभिनंदन
तेरापंथ युवक परिषद् को अभातेयुप के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन में लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ परिषद् के सम्मान से अलंकृत होने के गौरवपूर्ण अवसर पर तेरापंथ सभा भवन में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी ठाणा-2 के सान्निध्य में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुनि विनीत कुमार जी ठाणा-2 द्वारा मंगलाचरण से हुई। मुनिश्री विनीत कुमार जी ठाणा-2 ने वर्तमान टीम और गत टीम के प्रति आध्यात्मिक मंगल कामना की। तत्पश्चात तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पवन बैद ने सबका स्वागत करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित 60th अधिवेशन संवर्धन की जानकारी देते हुए बताया की तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर को 374 शाखा में सर्वश्रेष्ठ परिषद से सम्मानित किया गया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष भंवरलाल मांडोत, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष महिमा पटवारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष महेंद्र टेबा, तेरापंथ युवक परिषद संस्थापक अध्यक्ष सुशील चोरड़िया और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से शाखा प्रभारी आलोक छाजेड, संगठन मंत्री रोहित कोठारी और अभातेयुप अध्यक्ष पवन मंडोत ने सबको बधाई दिया। कार्यक्रम में गत टीम का प्रबंध मंडल,वर्तमान प्रबंध मंडल, पूर्व अध्यक्ष, परामर्शक कार्यकारीणी सदस्य परिषद सदस्य और श्रावक समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री कमलेश दक और आभार निवर्तमान अध्यक्ष विकास बांठिया ने किया।