कन्याओं में आत्मविश्वास और क्षमता संवर्धन के लिए विशेष सत्र

संस्थाएं

विजयनगर।

कन्याओं में आत्मविश्वास और क्षमता संवर्धन के लिए विशेष सत्र

तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में 'PEECHE THE DEKHO' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुनिश्री विनीत कुमार जी ठाणा-2 के सान्निध्य में आयोजित हुआ। मुनिश्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि हमें अपने माता-पिता को केवल विशेष दिनों पर ही नहीं, बल्कि वर्ष के प्रत्येक दिन महत्व देना चाहिए। उन्होंने कन्याओं को धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया महिला मंडल अध्यक्षा महिमा पटावरी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंडल की मंत्री सरिता जैन के साथ अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रशिक्षक Adithya Mandoth, Prov. National CPS Trainer रहे। सत्र में Inspiration, Humour, Interaction, Real Life Examples एवं Personal Growth के साथ विभिन्न रोचक एवं इंटरैक्टिव गतिविधियाँ करवाई गईं, जिनमें कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों एवं संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित किया गया। पूरा सत्र उत्साह, सकारात्मकता और सीख से भरपूर रहा।