संस्थाएं
'बनों प्रज्ञावान' प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा
विजयनगर। तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर के तत्वावधान में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री विनीत कुमारजी की पावन प्रेरणा एवं मुनि पुनीत कुमारजी के निर्देशन में आयोजित 'बनों प्रज्ञावान' प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता के चौथे एवं अंतिम चरण के परिणाम मुनि के सान्निध्य में घोषित किए गए। इसके साथ ही मुनिश्री ने सभी चारों चरणों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले तथा सभी चारों चरणों में सहभागी बनने वाले प्रतियोगियों के नाम भी घोषित किए गए। प्रतियोगिता के चौथे चरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रिया पारख एवं राकेश दूधेडिया ने, द्वितीय स्थान पर रहे अमिता सामसुखा व हंसा दुगड़ तथा तृतीय स्थान पर प्राप्त किया चंदा दुधेडिया एवं अंशु छाजेड़ ने। सभी चारों चरणों में (बम्पर )श्रेष्ठ प्रतियोगी के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया राकेश दूधेडिया ने द्वितीय स्थान पर सरोज छाजेड़ एवं तृतीय स्थान पर रहे अमिता साम सुखा। सभी प्रतियोगियों को महिला मंडल द्वारा परितोषित प्रदान किया।