संस्थाएं
ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का सफल आयोजन
चेन्नई। ज्ञानशाला प्रकोष्ठ–महासभा के निर्देशन में पूरे देशभर में निर्धारित समय आयोजित ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन तेरापंथी सभा, चेन्नई के तत्वावधान में तेरापंथ विद्यालय, साहूकारपेट में सआनंद एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। चेन्नई सभा के अध्यक्ष महेंद्र मांडोत, मंत्री चंद्रेश चिप्पड़, ज्ञानशाला व्यवस्थापक राजेश सांड, आंचलिक संयोजिका कविता रायसोनी, सह-संयोजिका चेतना वोहरा, कमलेश बाफना, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे इस परीक्षा में कुल 20 परीक्षार्थी प्रशिक्षिकाओं ने पूर्ण प्रमाणिकता, जागरूकता एवं उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं परीक्षार्थियों के साथ-साथ ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाएं दीपाली सेठिया एवं सुनीता रायसोनी के महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जानकारी प्रचार प्रसार प्रभारी संतोष सेठिया ने दी।