संस्थाएं
ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं की लिखित परीक्षा का सफल आयोजन
गांधीनगर, बैंगलोर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा, गांधीनगर, बेंगलुरु के तत्वावधान में, आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पावनप्रभाजी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में विज्ञ, विशारद एवं स्नातक की ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं की लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा का शुभारंभ साध्वी पावनप्रभा के मंगल पाठ से हुआ। इस अवसर पर साध्वी उन्नतयशाजी, साध्वी आत्मयशाजी एवं साध्वी रम्यप्रभाजी का भी पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।