पर्यावरण शुद्धि दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

संस्थाएं

गुवाहाटी।

पर्यावरण शुद्धि दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

गुवाहाटी। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर्यावरण शुद्धि दिवस पर अणुव्रत समिति गुवाहाटी द्वारा चांगसारी स्थिति सुमन बुधिया के फार्म हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अणुव्रत गीत से हुई। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन अणुविभा के असम त्रिपुरा प्रभारी छत्तर सिंह चौरड़िया ने किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष संजय चौरड़िया ने स्वागत वक्तव्य में विश्व में बढ़ रहे प्रदूषण की बात कही एवं सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पानी, बिजली आदि का अपव्यय न करने का निवेदन किया। इस अवसर पर उपस्थित अणुविभा के असम त्रिपुरा प्रभारी छत्तर सिंह चौरड़िया, अणुव्रत कार्यकारिणी सदस्य एवं समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बजरंग बैद ने अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य निर्मल बैद ने किया।