आध्यात्मिक चेतना और ज्ञान संवर्धन

संस्थाएं

गांधीनगर, बैंगलोर।

आध्यात्मिक चेतना और ज्ञान संवर्धन

साध्वी पावन प्रभाजी ठाणा ४ की मंगल प्रेरणा एवं सान्निध्य में तेरापंथ भवन गांधीनगर में प्रतिक्रमण: द इंटरनल डीटॉक्स प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत संगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वी पावन प्रभाजी ने अपने मंगल उद्भोदन में कहा प्रतिक्रमण हमारी आत्मा को निर्मल एवं हल्का बनाते हुए मोक्ष मार्ग का एक सरल उपाय है। नित प्रतिदिन प्रतिक्रमण करने से प्राणिमात्र के प्रति दया के भाव उभरते है तथा भावों को साथ जोड़ने से सेल्फ हीलिंग स्वतः ही हो जाती है। अध्यक्ष लक्ष्मी बोहरा ने सभी का स्वागत किया।
साध्वी रम्यप्रभाजी के अथक श्रम से श्रावक श्राविकाओं ने प्रतिक्रमण भी कंठस्थ किया तथा प्रथम चरण में प्रतिक्रमण पर आधारित 500प्रश्न पुस्तिका का वितरण हुआ जिसे भरते हुए ज्ञान की उपासना हुई । किताब के उत्तर लिख कर वापिस देने वाले भाई बहनों को पुरस्कृत किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 10 टीम में 50 प्रतिभागी रहे जिनको सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रश्न मंच के द्वितीय चरण में Top 10 का चयन हुआ। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के द्वारा Top5 का सिलेक्शन हुआ ।प्रथम रुचिका मेहता, द्वितीय ममता शाह, तृतीय रीना धारीवाल , चतुर्थ मीना बांटिया तथा पंचम विजेता समता मरोठी रहे । सभी का सम्मान चाँदी के सिक्को द्वारा किया गया। क्विज मास्टर आदित्य मांडोत रहे जिन्होंने बड़े ही रोचक ढंग से ppt द्वारा प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया।
संयोजिका रेखा भंसाली ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया तथा संयोजिका मीना छाजेड़ ने आभार जताया।