आचार्यश्री तुलसी दीक्षा दिवस

संस्थाएं

आचार्यश्री तुलसी दीक्षा दिवस

आर0आर0 नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में आचार्यश्री तुलसी का 96वाँ दीक्षा दिवस मनाया गया। साध्वीश्री जी द्वारा महामंत्रोच्चार एवं बहनों द्वारा भिक्षु अष्टकम के संगान के पश्‍चात साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि 11 वर्ष की लघु वय में तेरापंथ के अष्टम अधिशास्ता महामना कालूगणी के कर-कमलों से अपनी जन्मभूमि में दीक्षित मुनि तुलसी 11 वर्ष के संयम पर्याय में ही गुरुदेव के द्वारा युवाचार्य पद पर प्रतिष्ठित किए गए। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी की प्रेरणा व आशीर्वाद था कि तेरापंथ धर्मसंघ में अनेक साधु-साध्वी संस्कृत, प्राकृत, अंग्रेजी आदि विविध भाषा के अधिकृत विद्वान बने, रचनाकार बनें। गौरव की बात है कि आचार्यश्री तुलसी के यात्रा ग्रंथों का संपादन साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी ने किया। साध्वी उदितप्रभा जी, साध्वी निर्भयप्रभा जी, साध्वी चेलनाश्री जी ने आचार्य तुलसी के महान व्यक्‍तित्व व कर्तृत्व पर विचार रखे।