संस्थाएं
विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य जांच शिविर
राजाजीनगर। तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, डेंटल केयर एवं डे केयर श्रीरामपुरम के अंतर्गत विश्व हॄदय दिवस के उपलक्ष में रियायती दर पर हॄदय संबंधित जांच शिविर का समायोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई। शिविर में कार्डियक प्रोफाइल के अंतर्गत ग्यारह विभिन्न प्रकार की जांच समावेश की गई। कुल 26 सदस्यों ने लाभ लिया। तेयुप द्वारा उपस्थित सदस्यों को एटीडीसी श्रीरामपुरम द्वारा प्रदत्त विभिन्न सेवाएं, डॉक्टर की उपलब्धता एवं अन्य जानकारी से अवगत करवाया। स्थानीय लोगों ने एटीडीसी के प्रति आभार व्यक्त किया। एटीडीसी स्टाफ स्मिता, विजयलक्ष्मी, दीपाश्री, श्यामला एवं धनुश्री एवं डॉ.सुनयना का विशेष श्रम नियोजित हुवा।