संस्थाएं
नशामुक्त परिवार मैराथन 2026 का आयोजन
नशामुक्त परिवार, स्वस्थ परिवार और नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न शहरों में 'नशामुक्त परिवार मैराथन 2026' का आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का प्रयास करते हुए जनआंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया गया। रायपुर में महावीर स्तूप, कोतवाली चौक से नशामुक्त मैराथन का शुभारंभ करते हुए विभिन्न मार्गों पर जागरूकता संदेश/संकल्प के साथ भ्रमण करते हुए तेरापंथ अमोलक भवन, सदर बाजार में मैराथन का समापन किया गया।
आयोजक अणुव्रत समिति, रायपुर ने शहर के सभी नागरिकों के साथ सहभागी सभी को नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराते नशामुक्त रहते हुए स्वस्थ्य व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज स्वस्थ राष्ट्र के निमार्ण में सहभागी बनने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया। अपील की गई कि सभी नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें, यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, युवा शक्ति और नशामुक्त परिवार के निमार्ण का सामूहिक प्रयास है। आयोजन का संकल्प नशामुक्त परिवार – स्वस्थ परिवार – नशामुक्त भारत। एक कदम स्वास्थ्य की ओर, एक कदम नशामुक्ति की ओर। मैराथन में विशेष रूप से सतपाल जैन, गौतम गोलछा, मनोज बोथरा, मनीष सिंघी, वीरेंद्र डागा, बसंत जैन, कनक छाजेड़ सहभागी रहे।