उन्नयन कार्यशाला में स्टार्टअप और शेयर बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स

संस्थाएं

श्रीडूंगरगढ़।

उन्नयन कार्यशाला में स्टार्टअप और शेयर बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स

तेयुप के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सानिध्य में ‘उन्नयन’ कार्यशाला की तृतीय कड़ी का आयोजन किया गया। ‘Inspiring श्रावक’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में मुंबई से पधारे संदीप जैन ने अपने प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक वक्तव्य से उपस्थित जनसमूह को लाभान्वित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने व्यापार, शेयर बाजार, बिजनेस आइडिया एवं स्टार्टअप इंडिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रोचक और उपयोगी जानकारियाँ साझा कीं। कार्यशाला को सफल बनाने में मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, मयंक पुगलिया एवं गौतम झाबक का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन विशाल बोथरा ने किया।