संस्थाएं
युवा एवं किशोर शक्ति का अद्भुत तप-साधना अभियान
तेयुप व TKM गाँधीनगर दिल्ली के इस कार्यकाल में युवाओं एवं किशोरों द्वारा धर्म, तप और त्याग के क्षेत्र में जो प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किए जा रहे हैं वे निश्चित रूप से गौरव एवं अनुमोदना के पात्र हैं। तप की ऐसी बहार, जिसने रचा नया इतिहास! 1. TKM दिल्ली के इतिहास में प्रथम गौरवपूर्ण उपलब्धि TKM गाँधीनगर– दिल्ली के सक्रिय सदस्य मास्टर अमन बुच्चा ने मासखमण (31 उपवास) की महान तप आराधना कर किशोर शक्ति के आत्मबल एवं धर्मनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। 2. तेयुप दिल्ली के इतिहास में प्रथम स्वर्णिम उपलब्धि- तेयुप गाँधीनगर–दिल्ली के सक्रिय सदस्य नितीश डागा ने मासखमण (30 उपवास) की तपस्या पूर्ण कर युवा शक्ति के तप, त्याग एवं आत्मबल का अद्भुत परिचय दिया। (इस मासखमण के उपलक्ष पर तेयुप व TKM के युवा व किशोरों ने 25 उपवास व 9 एकासन कर मासखमण की अनुमोदना की) 3. 1 दिन 1 युवक 1 उपवास - इस अभियान के अंतर्गत हमारे युवाओं ने मिलकर 60 दिनों में 60 उपवास की अनुपम तप आराधना की। TKM द्वारा संचालित यह प्रेरणादायी अभियान आज निरंतर 91वें दिन भी गतिमान है।