गृहस्थ जीवन की अहिंसा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता

संस्थाएं

उत्तर दिल्ली।

गृहस्थ जीवन की अहिंसा पर आधारित क्विज प्रतियोगिता

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल उत्तर दिल्ली द्वारा तेरापंथ भवन, रोहिणी में चातुर्मास विवेगे धम्म माहिये (गृहस्थ जीवन की अहिंसा में मार्गदर्शिका) क्विज प्रतियोगिता का ज्ञानवर्धक एवं रोचक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शासनश्री साध्वी सुमनश्री जी के पावन सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात मंडल की बहनों ने प्रेरणागीत प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जामय बना दिया। अध्यक्ष इंद्रा सुराणा ने सभी बहनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। साध्वी के मंगल उद्बोधन के पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 3-3 बहनों के 5 ग्रुप बनाए गए और 5 रोचक राउंड रखे गए। कार्यक्रम संयोजन उपाध्यक्ष सरिता चोपड़ा ने कुशलतापूर्वक किया। सहमंत्री विनीता डागा ने स्कोरबोर्ड तथा रेखा जैन ने टाइमर की जिम्मेदारी संभाली। आभार ज्ञापन सहमंत्री मोनिका पटावरी ने किया।