TPF: प्रशासनिक सेवाओं में आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता का समावेश

संस्थाएं

लाडनूं।

TPF: प्रशासनिक सेवाओं में आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता का समावेश

जैन विश्व भारती, लाडनूं में 7वें प्रशासनिक अधिकारी अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस वर्ष कॉन्फ्रेंस की थीम 'Excel with AI (Adhyatmik Intelligence)' रखी गई। देशभर से प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े 23 अधिकारियों ने इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम के शुभारंभ परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं युवाचार्यश्री महावीर कुमार जी का प्रेरणा पाथेय प्राप्त हुआ।
उद्घाटन अवसर पर टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पातावरी, कुलदीप रांका (IAS) एवं एकता जैन (IRS) ने अपने विचार व्यक्त किए। कॉन्फ्रेंस के दौरान अनेकांतवाद, प्रेक्षाध्यान एवं आध्यात्मिक इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। साध्वी वीर प्रभा जी, साध्वी चारितार्थ प्रभा जी ने अनेकांतवाद विषय पर वक्तव्य दिया, जबकि साध्वी समता प्रभा जी ने प्रेक्षाध्यान का प्रयोग करवाया। दोपहर के सत्र में साध्वी ऋद्धि प्रभा जी ने 'Adhyatmik Intelligence' विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने आचार्य प्रवर एवं युवाचार्य प्रवर की सेवा के अंतर्गत महाश्रमण विहार में सहभागिता की। रात्रिकालीन सत्र में राजेंद्र भूतोरिया कोलकाता की टीम ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से परिवार में व्याप्त वहम पर रोचक जानकारी प्रदान की की। टीपीएफ कार्यालय स्थित बोधिगृहम में परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मुनि राजनिश कुमार जी ने सभी अधिकारी को धर्मसंघ से जुड़ने का आह्वाहन किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प जैन पटावरी, राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चोरड़िया ने टीपीएफ के बारे में जानकारी दी। अधिवेशन को सफल बनाने में मुकेश गादिया एवं नवीन सुराणा का विशेष श्रम रहा उसके लिए आभार.