संस्थाएं
तेयुप सूरत को मिले गौरवपूर्ण सम्मानों का प्रदर्शन
तेरापंथ भवन, सूरत में मुनि डॉ.मदनकुमारजी स्वामी आदि ठाणा-3 के सान्निध्य में श्रावक समाज के सम्मुख तेरापंथ युवक परिषद, सूरत को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्राप्त गौरवपूर्ण सम्मानों (संस्कार में श्रेष्ठ सहित अन्य 7 + 2 सम्मान) का प्रदर्शित किये गये। विशेष उल्लेखनीय हैं कि इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत सहित राष्ट्रीय पदाधिकारीगण एवं आचार्य महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार सम्मान से सम्मानित संजय सुराणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सूरत की केंद्रीय संस्थाओं के पदाधिकारीगण, तेयुप निवर्तमान पदाधिकारीगण, वर्तमान पदाधिकारीगण एवं परिषद के समर्पित कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रावक समाज की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। यह अवसर परिषद के लिए गौरव, कृतज्ञता एवं प्रेरणा का रहा। इन सम्मानों के माध्यम से परिषद की सेवा, संस्कार, संगठन एवं समर्पित कार्यशैली को नई पहचान मिली।