
आध्यात्मिक मिलन समारोह
बैंगलोर
साध्वी प्रमिला कुमारी जी का विहार बैंगलोर के बन्नेरघट्टा रोड स्थित मीनाक्षी टेंपल कन्हैयालाल खाटेड़ के निवास स्थान पर हुआ। इससे पूर्व साध्वीश्री जी का आध्यात्मिक मिलन चामराजपेट में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी से हुआ। तत्पश्चात साध्वी लावण्यश्री जी का आध्यात्मिक मिलन, जयनगर में हुआ। अनेक श्रावकों की सार-संभाल करते हुए, बैंगलोर के उपनगर में विचरण कर रहे हैं।