संस्थाएं
युवा ऊर्जा को नई दिशा देने के लिए नए केंद्र का लोकार्पण
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व द्वारा निर्मित 'युवालोक' का लोकार्पण तेरापंथ भवन, कांकरिया-मणिनगर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शासनश्री साध्वी रामकुमारी जी की सहवर्ती साध्वी आत्मप्रभा जी के मंगलपाठ से हुआ। तत्पश्चात उपासक प्राध्यापक एवं जैन संस्कार विधि के मुख्य प्रशिक्षक डालिमचंद नवलखा ने जैन संस्कार विधि से लोकार्पण सम्पन्न करवाया।
इस अवसर पर उपासक संस्कारक बाबूलाल चोपड़ा एवं संस्कारक पंकज डांगी भी उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर मंगल भावना यंत्र की स्थापना अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत एवं तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व के अध्यक्ष नलिनकुमार दूगड़ एवं उपाध्यक्ष प्रथम दीपक बोथरा द्वारा की गई। युवालोक के निर्माण में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, कांकरिया-मणिनगर का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभा के सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से युवालोक की परिकल्पना साकार हो सकी। इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए परिषद् ने सभा के अध्यक्ष चम्पालाल गांधी, मंत्री चैनरूप डोसी के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
युवालोक कार्यालय में आयोजित राउंड टेबल बैठक में कांकरिया सभा के अध्यक्ष चम्पालाल गांधी, मंत्री चैनरूप डोसी, अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तृतीय संदीप हिंगड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चतुर्थ कमलेश भंसाली, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री प्रथम विनय लिंगा, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री द्वितीय महेश परमार, शाखा प्रभारी अर्पित नाहर, प्रबुद्ध विचारक अशोक लुनिया, मुकेश गूगलिया, तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व के उपाध्यक्ष प्रथम दीपक बोथरा एवं सभी संस्कारकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने परिषद् के कार्यों की सराहना करते हुए संस्कार क्षेत्र में प्राप्त प्रथम पुरस्कार एवं त्यागी थर्सडे अभियान में सर्वाधिक सहभागिता के लिए मिले सम्मान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नवगठित परिषद् होने के बावजूद अहमदाबाद पूर्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने परिषद् के युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे इसी समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए परिषद् को श्रेष्ठ परिषदों की श्रेणी में स्थापित करें। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने युवालोक के शुभारंभ पर परिषद् को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सेवा, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर तेयुप अहमदाबाद पूर्व द्वारा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के बैनर का अनावरण भी अभातेयुप के राष्ट्रीय प्रबंध मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभातेयुप के युवालोक के राष्ट्रीय सह-प्रभारी दिलीप भंसाली, व्यक्तित्व विकास कार्यशाला के सह-प्रभारी निकुंज पारीख, नेत्रदान के सह-प्रभारी कुलदीप नवलखा, जैन तेरापंथ न्यूज़ के प्रतिनिधि वीरेन्द्र मणोत, अहमदाबाद के अभातेयुप सदस्य, कांकरिया सभा के मंत्री चैनरूप डोसी एवं अन्य पदाधिकारीगण, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी तथा समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।