विशेष साधना पद्धति का बहुमान

संस्थाएं

जयपुर।

विशेष साधना पद्धति का बहुमान

अणुविभा, महाप्रज्ञ सभागार में प्रेक्षा पुरस्कार से सम्मानित विजया छाजलानी का सम्मान समारोह मुनि तत्त्व रुचिजी तरुण एवं मुनि संभव कुमारजी स्वामी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुनि ने ध्यान की महत्ता बताते हुए, प्रेक्षा ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डाला और अभ्यास पर जोर दिया। मुनि संभव कुमार स्वामी ने मधुर गीतिका का संगान कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शहर महिला मंडल अध्यक्ष कौशल्या जैन ने बताया कि आज से 50 वर्ष पूर्व आचार्यश्री तुलसी के मार्गदर्शन में आचार्यश्री महाप्रज्ञ द्वारा इस विशेष ध्यान पद्धति का नामकरण 'प्रेक्षा ध्यान' के रूप में जयपुर के ग्रीन हाउस में किया गया था। यह जयपुर का सौभाग्य है कि 52 साल बाद यह पुरस्कार जयपुर की ही एक बहन को प्राप्त हुआ है। विजया छाजलानी ने प्रेक्षा पुरस्कार तक की अपनी पूरी यात्रा के अनुभव एवं विचार साझा किए। महिला मंडल की बहनों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हिम्मत डोसी, प्रदीप डोसी, सुरेन्द्र बड़ला आदि गणमान्य जनों एवं महिला मंडल की बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। अंत में मंत्री पायल जैन द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया।