संस्थाएं
छात्रों ने उत्साह के साथ किया स्वेच्छा से रक्तदान
तेरापंथ युवक परिषद ने सरकारी साइंस कॉलेज को जरूरत के हिसाब से पेयजल फिल्टर इकाई समर्पित की एवं इसका उद्घाटन का कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का कार्यक्रम तेरापंथ युवक परिषद ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हासन जिला शाखा, सरकारी साइंस कॉलेज की युवा रेड क्रॉस इकाई संयुक्त तत्वावधान रक्तदान शिविर का आयोजन में 83 छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। प्रोफेसर रवि ने अतिथियों का स्वागत किया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की हासन जिला शाखा के अध्यक्ष हेमीगे मोहन ने बात करते हुए कहा, की स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन का पहला कदम है इस लिए आज तेरापंथ युवक परिषद ने एक सराहनीय काम किया है। रक्तदान के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना और जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। युवाओं को बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। विश्वविद्यालय के युवा रेड क्रॉस इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एस. रविकुमार ने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, सेवा की भावना और नेतृत्व गुणों का विकास हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नटराज के. ने कहा कि रक्तदान एक श्रेष्ठ दान है। रक्त दान की तरह स्वच्छ पानी की भी बहुत अवश्यकता होती है आज तेरापंथ युवक परिषद ने एक अच्छा काम किया है हम उनका भी अभिनंदन करते है, इस कार्यक्रम मैं। हासन तेरापंथ सभा अध्यक्ष शोहनलाला तातेड, TPF अध्यक्ष डॉ जयन्ती लाल कोठारी, युवक परिषद अध्यक्ष विकाश कोठारी, मंत्री अरिहंत गुलगुलिया की उपस्थिति रही।