श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई भिक्षु धम्म जागरणा

संस्थाएं

कोलकाता।

श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई भिक्षु धम्म जागरणा

224वें चरमोत्सव के पावन अवसर पर तेरापंथ साउथ सभा में भिक्षु धम्म जागरणा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में साउथ सभा के अध्यक्ष राजेश भूतोड़िया, मंत्री सुशील सेठिया एवं कोषाध्यक्ष रतन लाल सेठिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तेरापंथ प्रोफेशनल्स साउथ कोलकाता के अध्यक्ष मनीष सेठिया तथा विशेष आमंत्रित अतिथि आनंद मनोत ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आनंद मनोत ने पहली बार विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी। तेरापंथ युवक परिषद, साउथ कोलकाता की ओर से उपाध्यक्ष प्रथम जिनेंद्र सुराणा, संयुक्त मंत्री प्रथम प्रतीक चंडालिया एवं तेयुप साउथ कोलकाता के पूर्व अध्यक्ष राकेश नाहटा उपस्थित रहे।
सुरसंगम टीम के राजेश गौटी एवं राकेश नाहटा सहित अन्य प्रस्तुतकर्ताओं ने भक्तिमय भजनों से समां बांध दिया। महिला सहभागियों की भजन प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को विशेष भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया। भक्ति संगीत से संपूर्ण वातावरण मंगलमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। इस भिक्षु धम्म जागरणा के प्रायोजक कल्याणमित्र समाजभूषण बिशनदयाल कैलाशचंद गोयल परिवार रहे।