सेवा, संस्कार एवं संगठन का मार्ग

संस्थाएं

मुंबई।

सेवा, संस्कार एवं संगठन का मार्ग

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् मुंबई की टीम शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी एवं शासनश्री साध्वी मंजूरेखा जी आदि ठाणा-5 के दर्शनार्थ महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी पहुँची। इस अवसर पर साध्वीवृंद के दर्शन कर टीम ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई की टीम द्वारा अभातेयुप के नवमनोनित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश भंसाली एवं राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री महेश परमार का दक्षिण मुंबई की धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी एवं शासनश्री साध्वी मंजूरेखा जी ने अभातेयुप मुंबई की टीम को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सेवा, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा ने प्रस्तुत किया। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया ने सभी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएँ दीं एवं अपने विचार व्यक्त किए। अभातेयुप के नवमनोनित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश भंसाली एवं राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री महेश परमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अभातेयुप की ओर से कमलेश भंसाली, अंकुर लूनिया, महेश परमार सौरभ सुराणा, निर्मल चंडालिया, धीरज मेहता, मनीष रांका तथा हेमंत धाकड़ की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपत डागलिया, जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, सहमंत्री राहुल मेहता, प्रचार मंत्री नितेश धाकड़, तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमित सुराणा, सहित तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के मंत्री श्रेयांस मुनोत ने किया तथा आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष पूरण चपलोत ने प्रस्तुत किया। यह जानकारी तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के पूर्व अध्यक्ष नितेश धाकड़ एवं उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।