संस्थाएं
संस्कार दात्री और जीवन निर्मात्री नारी शक्ति
तेरापंथ महिला मंडल शहर ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में अणुविभा केन्द्र में मुनि तत्त्व रुचि 'तरुण' एवं मुनि संभव कुमार जी के सान्निध्य में 'या देवी सर्वभुतेषु' और 'मेरी शक्ति की कहानी' कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें मंडल की अनेक बहिनों ने गणवेश में उपस्थित हो कर अपने जीवन की प्रेरक घटना-प्रसंग प्रस्तुत कर सभी को नयी प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर मुनि तत्त्व रुचि 'तरुण' ने कार्यशाला को प्रासंगिक और उपयोगी बताते हुए कहा - नारी सबसे न्यारी, सब पर भारी। उस शक्ति स्वरूपा नारी का समूचा जग आभारी। मुनि जी ने कहा - संस्कारी नारी जन्म दात्री ही नहीं, बल्कि जीवन निर्मात्री भी होती है।
शहर मंडल की अध्यक्षा कौशल्या जैन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा - यह कार्यशाला नारी शक्ति की क्षमताओं से समाज को परिचित कराने का सुअवसर है। आज की नारी केवल घर की चार दिवारी तक सिमित नहीं
है। बल्कि अपनी शक्तियों से उसने धरती से लेकर आसमां तक नया इतिहास रच दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा बैद (पूर्व अध्यक्ष अ. भा. ते. म. मं.) ने की। उन्होंने वक्तव्य के साथ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की।
मेरी शक्ति की कहानी' विषय पर हुयी कहानी प्रतियोगिता में राजरानी जैन प्रथम निधि लोढ़ा ने द्वितीय एवं कृतिका कोचर व वंदना पोखरना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आर्ट में सुधा सिंघवी ने प्रथम मलिया बरड़िया ने द्वितीय तथा चंचल दुगड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री पायल जैन व पूजा संघवी ने किया। मौके पर डॉ कांता छाजेड़ व मंडल की पदाधिकारी बहिनों ने आगन्तुक अतिथियों को साहित्य भेंट कर सम्मान किया। वीना चौहान, डा. नीना शर्मा कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं की निर्णायक थी।