भक्ताम्बर पाठ की सामूहिक साधना का भव्य आयोजन

संस्थाएं

सैंथिया।

भक्ताम्बर पाठ की सामूहिक साधना का भव्य आयोजन

सैंथिया। नवरात्रि के इन पावन दिनों में आयोजित यह महामनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। भक्ताम्बर स्तोत्र के सामूहिक पाठ एवं साधना के माध्यम से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने तथा अपने जीवन में सकारात्मकता एवं आत्मिक शांति का संचार करने का प्रयास किया। इस महामनुष्ठान में कुल 101 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लिया। सामूहिक साधना के वातावरण ने पूरे आयोजन को अत्यंत भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना दिया। तेरापंथ युवक परिषद, सैंथिया द्वारा आयोजित इस महामनुष्ठान का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक लोगों को साधना एवं धार्मिक गतिविधियों से जोड़ना रहा। मुनिश्रीजनों के पावन सान्निध्य ने इस आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक बढ़ाया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।