संस्थाएं
मानवीय सेवा और स्वच्छता का संकल्प
दिल्ली। अणुव्रत समिति दिल्ली ट्रस्ट द्वारा निर्मित जन कल्याणकारी जल सेवा का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय दिल्ली नगर निगम उपमहापौर व निगम पार्षद, आनंद विहार डॉ मोनिका पंत द्वारा किया गया। अपने अध्यक्ष उद्बोधन में बाबूलाल गोलछा ने आचार्यश्री तुलसी, अणुव्रत आंदोलन एवं अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ समिति सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत से हुआ। अणुव्रत अचार संहिता का संकल्प पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल पटावरी ने करवाया। उप महापौर डॉ. मोनिका पंत मोनिका ने अपने वक्तव्य में कहा-संस्था मानवीय एकता, नैतिकता एवं अन्य सामाजिक कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा आनंद विहार वार्ड के नगर निगम द्वारा चिन्हित कुछ गार्बेज डंपिंग ग्राउंड जहां स्वच्छता की आवश्यकता है उनमें से एक स्थान यह था । आज जल सेवा का उद्घाटन के साथ ही स्वच्छता अभियान को भी प्रमुखता दी गई है, दिल्ली नगर निगम के साथ जो भी कार्यक्रम संस्था करना चाहेगी मेरा उसमें सहभागिता व सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में नमिता जोशी, निदेशक ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल विवेक विहार, समाज सेवी सुशील कुमार दुगड़, अनु अंशु जैन प्रधान प्रधान विवेक विहार महिला विंग। विभु क्षोत्रिय की गरिमामय उपस्थिति रही। जल सेवा निर्माण में नमिता जोशी एवं सुशील कुमार दुगङ का अर्थ सहयोग रहा। अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल पटावरी, सह मंत्री ईश्वर जैन, संगठन मंत्री राजीव महनोत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल दुगङ कार्य समिति सदस्य अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी ने कुशलतापूर्वक किया।