मानव सेवा और जीवन रक्षा हेतु पुनीत प्रयास

संस्थाएं

राजाजीनगर

मानव सेवा और जीवन रक्षा हेतु पुनीत प्रयास

राजाजीनगर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा बिन्नी पेटे स्तिथ प्रेस्टिज वेस्ट वुड अपार्टमेंटस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संकल्प ब्लड सेन्टर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 16 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का प्रसार करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। शिविर के दौरान तेयुप राजाजीनगर से अनिमेष चौधरी, कुनाल गन्ना, भावेश बोथरा एवं चेतन टेबा ने अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर को सुव्यवस्थित आयोजन करने में नेवेल्स ब्रांड ने प्रायोजक के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया।