JAPVERSE – 24 घंटे के अखंड जाप का भव्य आयोजन

विविध

ऑनलाइन।

JAPVERSE – 24 घंटे के अखंड जाप का भव्य आयोजन

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मार्गदर्शन में तेरापंथ किशोर मंडल – AXIS द्वारा आयोजित JAPVERSE – A Chant for Inner Victory का 24 घंटे का अखंड जाप 20 अक्टूबर 2026 को प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुआ और 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 6 बजे हुआ। यह आध्यात्मिक आयोजन ABTYP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। संपूर्ण जाप ABTYP के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि योगेश कुमारजी एवं TKM के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि नय कुमारजी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस आयोजन की विशेषता रही कि प्रत्येक एक घंटे के अंतराल पर नए किशोर मंडल जाप से जुड़ते रहे, जिससे 24 घंटे तक जाप की निरंतरता और आध्यात्मिक ऊर्जा बनी रही। देशभर के लगभग 60 किशोर मंडलों के 250 किशोरों ने इस अभियान में सहभागिता की। जाप के विभिन्न सत्रों में ABTYP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, उपाध्यक्ष प्रथम अनंत बागरेचा, उपाध्यक्ष द्वितीय अभिनंदन नाहटा, उपाध्यक्ष तृतीय संदीप हिंगड़, उपाध्यक्ष चतुर्थ कमलेश भंसाली, महामंत्री सौरभ पटावरी एवं संयुक्त मंत्री द्वितीय अंकुर लूनिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। TPF Futura की संयोजिका प्रीति चोरड़िया, जैन विश्व भारती संचालन समिति के सदस्य राजेंद्र खटेड एवं प्रमोद जैन तथा महसभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गोयल ने भी विभिन्न सत्रों में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस संपूर्ण अभियान के कुशल संचालन में राष्ट्रीय किशोर मंडल प्रभारी मयंक धाकड़, राष्ट्रीय सह-प्रभारी श्रेणिक कुचेरिया एवं बजरंग कुंडलिया का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं योगदान रहा। आयोजन की सफलता में अर्पित मालू, कार्तिक जैन, संयम राय सोनी एवं जैनिल परमार तथा समस्त ब्लू ब्रिगेड टीम की विशेष भूमिका रही। इन सभी साथियों ने योजना, समन्वय एवं संचालन में पूर्ण समर्पण के साथ सक्रिय योगदान दिया। TKM चेन्नई का 24 घंटे तक निरंतर जाप में उपस्थित रहना, जो उनकी निष्ठा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बना।JAPVERSE केवल एक जाप कार्यक्रम नहीं, बल्कि किशोरों को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने, सामूहिक साधना की भावना जागृत करने और आत्मविजय की दिशा में प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास रहा।