'जीवन्त रहेगी उनकी जीवन गाथा'

रचनाएं

शासनश्री मुनि विजय कुमार

'जीवन्त रहेगी उनकी जीवन गाथा'

किसी कवि ने अपनी कविता में बड़ा सुन्दर लिखा है—'वासन विलाय जात, रह जात वासना' इस पंक्ति के पीछे एक मार्मिक सच छुपा हुआ है। मेरी समझ में कवि का भाव यह है कि व्यक्ति चला जाता है, लेकिन उसके गुण और दोष पीछे रह जाते हैं, वातावरण में सदा जीवित रहते हैं। मुनि रमणीय कुमार जी मेरे साथ दस वर्ष करीब रहे, वे चले गए किन्तु उनके गुणों की भीनी-सौरभ जन-मानस में लम्बे समय तक जीवन्त रहेगी।
वे जबरदस्त तपस्वी थे। किसी को खाने-पीने का शौक रहता है किन्तु मुनि रमणीय को तपस्या का शौक रहता था। उनकी तपस्या का लम्बा लेखा है। मेरे पास आये तब से मैंने उनको कोई न कोई तपस्या में लगे देखा।
उन्होंने सम्भवतः सात वर्षीतप कर लिए, कई बार बेले, तेले, चोले-पंचोले और अठाई तक की तपस्या कर ली। एकासन, पोरसी, आयम्बिल, द्रव्यों की सीमा, विगय वर्जन, कण्ठी तप, धर्मचक्र, प्रतरतप, नियमित नवकारसी, दस पच्चखाण इस तरह कोई न कोई तप उनके चलता ही रहता था। ओर सब चौविहार तप करते थे। अभी उनका सिद्धितप चल रहा था। सात दिन की तपस्या थी फिर आठ दिन की करनी थी। इस तपस्या में उनकी शारीरिक शक्ति एकदम क्षीण हो गयी। शरीर हड्डियों का ढांचा मात्र रह गया था। छठे दिन उन्होंने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया, सदा के लिए यहाँ से विदाई ले ली।
वे सेवाभावी संत थे। आलस्य उनसे कोसों दूर था। तपस्या में भी वे काम नहीं छोड़ते। उनको मैं कई बार काम में लगे रहते। ज्यादा कहने पर वे नाराज हो जाते, इसलिए मूड़ देखकर उनको कहना होता।
वे एक मनोबली संत थे। बीमारी में भी उनका मनोबल मजबूत रहता था। वे विहार में अक्सर दो-झोलके कंधों पर लेकर चलते थे।
दोनों का वजन १२, १३, किलो हो जाता होगा। मेरे पास एक छोटा सा बैग रहता था। कभी २, उनके गैस की बीमारी हो जाती थी। इस गैस की उपजी की अन्य बीमारियाँ भी कई बार उभर आती थी। मैं इनको ज्यादा से ज्यादा विश्राम के लिए कहता। विहारों में वजन मुझे दे देने का कहता किन्तु ये
मुझे नहीं देते। मुख के छोटे-बड़े कामों में भी मुझे बैठने नहीं देते। इनके मनोबल और हिम्मत की कई कहानियाँ मेरे दिमाग में है।
दीक्षा लेते ही आचार्यश्री महाश्रमण जी ने इनको मुझे सौंपा था, फिर करीब 5 वर्ष ये दर्शन कुमार जी और मुनि रणजीत कुमार जी के साथ रहे। उसके बाद ये मेरे पास आ गए। एक दिन भी इन्होंने मुझे नहीं छेडा, न मैंने इनको। योग-क्षेम वर्ष में तपस्या के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की भावना थी, किन्तु आयुष्प बल नहीं रहा। १६ अक्टूबर को ही इन्होंने स्वर्ग-प्रस्थान कर दिया और हमारे से सदा-सदा के लिए विदाई ले ली। हम मंगल कामना करते हैं कि उनकी आत्मा उत्तरोत्तर उज्ज्वलता को प्राप्त करें और वे शीघ्र मोक्ष श्री का वरण करें। उनका संयम पर्याय ज्यादा नहीं रहा पर उनके जीवन की कहानी सदा जीवन्त रहेगी। उनके गुणों की गाथा को लोग याद करेंगे।