महाश्रमण गुरु चरण में  सुरपुर किया विहार

रचनाएं

मुनि कमलकुमार

महाश्रमण गुरु चरण में सुरपुर किया विहार

महाश्रमण गुरु मुखकमल, दीक्षा की स्वीकार
महाश्रमण गुरु चरण में, सुरपुर किया विहार ॥१॥
मुनि श्री विजय कुमारके, सहयोगी सुखकार
समाधिस्थ बनकर रहे, सुन मन हर्ष अपार ॥२॥
वर्षी तप के साथ में, तप भी विविध प्रकार
चौविहार करते सतत, मन में दृढ़ताधार ॥३॥
पिता पुत्री ने साथ में, तजकर के घरबार
बीदासर गुरु चरण में, स्वप्न किया साकार ॥४॥
धर्म पत्नी ने भी किया, संयम अंगीकार
घर के त्रय दीक्षित हुए, सुन विस्मय अनपार ॥५॥
धन्य धन्य सब कह रहे, मुनि रमणीय कुमार
चलते फिरते कर लिया, अपना बेड़ा पार ॥६॥
स्मृति दिवस पर कामना, शीघ्र वरें शिवद्वार
युवाचार्य आचार्य की, सन्निधि जय जयकार ॥७॥