कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग(CPS) कार्यशाला का दीक्षांत समारोह

संस्थाएं

केसिंगा।

कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग(CPS) कार्यशाला का दीक्षांत समारोह

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में CPS अंतर्गत TYP केसिंगा द्वारा दीक्षांत समारोह युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि हिमांशु कुमारजी एवं मुनि हेमंत कुमारजी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के भीतर मंच पर बोलने के भय को दूर करना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा प्रभावशाली वक्तृत्व कला के विभिन्न आयामों से परिचित कराना था।
कार्यशाला के प्रथम दो दिनों में प्रशिक्षक ऋषभ मंडोत,तीसरे एवं चौथे दिन डिंपल सीयाल ने प्रशिक्षण पर मार्गदर्शन दिया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार तुलसीराम जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ABTYP के सह संगठन मंत्री द्वितीय महेश परमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष रामकुमार जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में CPS जोनल ट्रेनर गणेश बम्ब, केसिंगा के शाखा प्रभारी गौतम जैन आदि उपस्थिति रहे। TYP केसिंगा के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने CPS कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेश परमार सहित अन्य अतिथियों ने भी प्रशिक्षण कार्यशाला एवं उसके परिणामों की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वक्तृत्व कला केवल मंच पर बोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति निखारने की कला है। मुनि हिमांशु कुमारजी ने कहा कला के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने प्रभावी वक्तव्य के लिए विचारों की स्पष्टता, वाणी की मर्यादा, आत्मविश्वास एवं विषय की समझ को आवश्यक बताया। सभी 34 संभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।