वक्तृत्व कला में निपुणता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन

संस्थाएं

टॉलीगंज।

वक्तृत्व कला में निपुणता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद टॉलीगंज द्वारा कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (CPS) कोर्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन सिटी हाई कम्यूनिटी हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत बागरेचा ने की। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनील चोपड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय CPS प्रभारी सोनू डागा, टॉलीगंज सभा अध्यक्ष सुशील कोठारी, कोलकाता सभा के ट्रस्टी एवं सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक पारख तथा राष्ट्रीय CPS ट्रेनर दिनेश बुरड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत बागरेचा द्वारा समारोह के शुभारंभ की उद्घोषणा की गई। विजय गीत का सुमधुर संगान सभा संगठन मंत्री अजय आनंद पुगलीया, परिषद के उपाध्यक्ष सुमित कोठारी, नवीन बैद, मंत्री महावीर जैन एवं विनय सेठिया द्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचारों से उपस्थितजनों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर CPS कोर्स के सभी संभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अपने वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी संभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के मंत्री महावीर जैन ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, संभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संयोजक लोकेश जैन, मितेश जैन, यश कोठारी एवं विनय सेठिया के अथक श्रम से सात दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई।