संस्थाएं
आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और प्रभावशाली वक्तृत्व कला
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से तेरापंथ युवक परिषद, पंचकूला द्वारा तेरापंथ भवन, पंचकूला में आयोजित 7 दिवसीय CPS – Confident Public Speaking Workshop का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली वक्तृत्व कला, संवाद कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना था। सात दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अपनी झिझक दूर करने, विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यशाला में तीन अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वसुधा जैन– Zonal Trainer, डॉ. रमेश भंसाली– Zonal Trainer, महावीर भटेवरा– National Traine। तीनों प्रशिक्षकों ने अपने विशिष्ट प्रशिक्षण कौशल, व्यावहारिक अभ्यास एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन से प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तेरापंथ युवक परिषद, पंचकूला तीनों प्रशिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है। कार्यशाला के समापन पर आयोजित Graduation Ceremony की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री-1 पवन नौलखा ने की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने समारोह की शोभा बढ़ाई। परिषद उनका विशेष आभार व्यक्त करती है। इस आयोजन को सफल बनाने में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, महामंत्री सौरभ पटावरी, CPS के राष्ट्रीय संयोजक दिनेश मरोठी तथा सह-संयोजक सोनू डागा एवं कोमल डागा का मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। तेरापंथ युवक परिषद, पंचकूला इन सभी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का विशेष आभार, जिसने इस महत्वपूर्ण आयाम के माध्यम से युवाओं को सीखने, स्वयं को विकसित करने और अपनी प्रतिभा को मंच पर अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। यह मंच हमारे लिए केवल एक कार्यशाला का आयोजन नहीं, बल्कि युवा व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस कार्यशाला को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों का उत्साह, अनुशासन, नियमित सहभागिता एवं सीखने की ललक सराहनीय रही। तेरापंथ सभा, पंचकूला के प्रति भी विशेष आभार, जिन्होंने इस आयोजन हेतु तेरापंथ भवन उपलब्ध करवाकर हमें सहयोग प्रदान किया।