मकान की छत की भांति जीवन की रक्षा करते हैं संकल्प

संस्थाएं

कांदिवली

मकान की छत की भांति जीवन की रक्षा करते हैं संकल्प

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली - मलाड द्वारा प्रथम आंचलिक बारहव्रत कार्यशाला का आयोजन आचार्यश्री महाश्रमण जी इस तरह अवश्य लिखे की सुशिष्या 'शासनश्री' साध्वी विद्यावती जी 'द्वितीय' ठाणा 5 के सान्निध्य में हुआ । बारहव्रत कार्यशाला में 'शासनश्री' साध्वी विद्यावती जी 'द्वितीय' ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया कि 'जैसे छत हमारे मकान की आंधी-तूफान धूप आदि में रक्षा करता है ठीक वैसे ही मनुष्य के जीवन में व्रत /त्याग छत का कार्य करता है। श्रावक की सरल व्याख्या बताते हुए आपने कहा कि श्रा - श्रद्धा, व - विवेक, क - क्रियान्विति । श्रावक बनना है तो हमें सीमांकन करना, संयममय जीवन जीना आवश्यक होगा। साध्वी प्रियंवदा जी ने फ़रमाया 'जैसे डॉक्टर्स के बिना अस्पताल अधूरा है, ठीक वैसे ही त्याग के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। साध्वी जी ने प्रेरणा देते हुए कहा कि बारह व्रत को समझ कर कम से कम 7 संकल्प/व्रत स्वीकार करें'। मुख्यवक्ता, प्रवक्ता उपासिका सीमा कोठारी ने उपस्थित श्रावक समाज के 12 ग्रुप्स बना कर, बारहव्रत को बड़े ही सहज एवं सरल तरीके से उपस्थित श्रावक समाज को अवगत करवाया, एक एक व्रत के बारे में सूक्ष्म जानकारियां देकर उपस्थित श्रोताओं का जिज्ञासा समाधान किया एवं उन्हें व्रत स्वीकार करने की प्रेरणा भी दी। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ साध्वीवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार से हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चतुर्थ कमलेश भंसाली ने कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया एवं बारहव्रत कार्यशाला की जानकारी प्रेषित की। स्वागत वक्ताओं की श्रेणी में तेरापंथी सभा - मुंबई के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़, अभातेममं की महामंत्री रचना हिरण, अभातेयुप के सहमंत्री अंकुर लुनिया आदि ने अपनी बात रखी। अशोक मुथा- महासभा कार्यकारी सदस्य, जगदीश परमार-मंत्री-तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन, मीठालाल धाकड़- सभाध्यक्ष कांदिवली, रतन लोढा- मालाड सभाध्यक्ष, अभातेयुप बारहव्रत के राष्ट्रीय सहप्रभारी नीरज आच्छा, मनीष रांका, समकित पारीख सहित स्थानीय परिषद कांदिवली के अध्यक्ष आशीष श्रीश्रीमाल, मलाड अध्यक्ष सुनील धींग सहित जोगेश्वरी से भायंदर तक की परिषद् के पदाधिकारियों की उपस्थित रही। आभार ज्ञापन विमल धाकड़ ने किया।