जीवन में संयम, साधना और सीमांकन का बढ़ा महत्व

संस्थाएं

जयपुर।

जीवन में संयम, साधना और सीमांकन का बढ़ा महत्व

अभातेयुप के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् जयपुर के द्वारा भिक्षु साधना केन्द्र, श्याम नगर, जयपुर में मुनि सुधाकर जी एवं सहवर्ती मुनि नरेश कुमार जी के सान्निध्य में बारह व्रत कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं और परिषद् के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुनिजी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में संयम, साधना और सीमांकन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को जीवन में व्रतों के आचरण और अनुशासन से जुड़ने की प्रेरणा दी। तेयुप जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि कार्यक्रम के प्रायोजक बाबूलाल चंद्रकांत बोथरा रहे, तथा आयोजन को सफल बनाने में संयोजक गौतम बरड़िया का उल्लेखनीय योगदान रहा। उपस्थित सभी महानुभावों ने इस कार्यशाला को जीवन को एक नई दिशा देने वाला आध्यात्मिक अनुभव बताया।