पुरुषार्थ से भाग्य का निर्माण और बौद्धिक विकास

संस्थाएं

कटक।

पुरुषार्थ से भाग्य का निर्माण और बौद्धिक विकास

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि मोहजीत कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद्, कटक के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल कटक द्वारा 'Tryst with Destiny'; ‛अंकों के संग , भाग्य के रंग' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुनि जयेशकुमार जी कहा कि इस प्रतियोगिता का अर्थ है भाग्य के साथ पुरुषार्थ।जहां पुरुषार्थ नही होता वहाँ भाग्य भी सो जाता है।यह उपक्रम सभी को भाग्य के भरोसे ना बैठकर सत्पुरुषार्थ करने हेतु प्रेरित करता है।
कटक किशोर मंडल का यह प्रयास सभी के ज्ञान चेतना के विकास में योगभूत बनेगा। प्रतिभागियों को 90 प्रश्नोत्तरों की प्रश्नावली पूर्व में दी गयी । सभी उत्तर अंकों में थे। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रश्न पूछे गए।एवं उनके उत्तरों के आधार पर सम्पूर्ण अंक पत्र भरने वाले पांच विजेताओं के साथ सबसे पहले प्रथम द्वितीय और तृतीय पंक्ति व चारों कोण भरने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक चैनरूप चोरड़िया ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात किशोर मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सह प्रभारी हर्ष चोपड़ा ,अर्पित चोरड़िया सहित अनेक किशोरों का विशेष योगदान रहा।