संस्थाएं
61 दिनों की कठिन तपस्या से रचा इतिहास, तपस्वी का हुआ भव्य सम्मान
तेरांपथ भवन में 61 दिनों की तपस्या करने वाले विनोद आंचलिया का तेरापंथ सभा गंगाशहर द्वारा तप अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रिया पारख ने मंगलाचरण करके की।
तपोभिनन्दन के अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए साध्वी त्रिशला कुमारी जी ने कहा हमारे विज्ञ पुरूषों ने चार प्रकार की अग्नि बताई है - 1. जो स्वयं को जलाती है दूसरों को भी जलाती-क्रोधाग्नि 2. जो स्वयं को नहीं जलाती दूसरों को जलाती है - कटुवचन की अग्नि 3. जो स्वयं को ही जलाती है दूसरों को नहीं - इष्र्याअग्नि 4. इन सबसे परे एक ऐसी अग्नि है तो न स्वयं को जलाती न पर को वह है तपस्या रूपी अग्नि। वह जलती है हमारे कर्मरोग और कर्मशरीर को और तपस्या का उद्देश्य भी यही है। 'तापयति अष्टविह कम्मगंधि इति तप' इसलिए ज्ञानी से तपस्वी का अधिक महत्व है। ज्ञान में विवाद हो सकता है लेकिन तप में नहीं हो सकता है। साध्वीजी ने कहा आज के इस भौतिकता वादी युग में जहां सुबह से शाम तक कितने - कितने आइटम डाइंनिग टेबल पर आते है वहां 61 दिन रसेन्द्रिय का संयमकर केवल जल के आधार पर बड़ा कठिन कार्य है लेकिन जिनके अन्तरायकर्म का क्षयोपशम होता है वही तपस्या के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है कायर कमजोर इंसान के लिए तो एक दिन भी भूखा रहना कठिन है जो शूरवीर होते है वही तप के समरांगण में आगे बढ़ सकते है।
तप एक राॅकेट है जो हमें सिद्धी सदन तक पहुंचा सकता है। शासनश्री प्रभाश्री जी ने कहां जिनशासन में तप का बड़ा महत्व है। तप से ही जिनशासन चिरंजीवी बनता है। अनेकोनेक तपस्वियों ने तप करके भिक्षुशासन की नीवों को गहरा बनाया है। तपस्वी भाई विनोद की तप अनुमोदना करते हुए साध्वी रश्मि प्रभा जी ने बहुत ही सुन्दर गीतिका का संगान किया।
साध्वी प्रमुखा जी द्वारा प्राप्त संदेश का वाचन तेरांपथ सभा के अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने किया। सभा के मंत्री जतन संचेती ने सम्पूर्ण समाज की और से तपस्वी भाई का तपोभिनन्दन किया।
युवक परिषद् क अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने अपनी मंगलभावनाएं प्रेसित की। महिला मण्डल की और से 61 दिन कि तपस्या के उपलक्ष्य में 61 बहनों द्वारा गीत की प्रस्तुति ने पूरे परिसर में शमा बांध दिया। आंचलिया परिवार के भाई - बहिनों ने तप की खूब खूब अनुमोदना की। तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा तपस्वी भाई का अभिनन्दन पत्र व साहित्य देकर सम्मान किया गया।