रचनाएं
चंदेरी के चांद की महिमा अपरंपार है
तुलसी अवदानों की अमिट निशानी
युग-युग रहेगी तेरी अमर कहानी।
विश्वास रखो नैतिकता में, यह सफल बने जिंदगानी।
1. चंदेरी के चांद की महिमा अपरंपार है,
श्रम-बिंदुओं का सिंचन पाकर भैक्षव गण गुलज़ार है,
पौरुष-गाथा से रच दी अजब ज़ुबानी॥
2. अणुव्रत-प्रेक्षा की ज्योति से मानव का उद्धार किया,
जैन जीवन-शैली से सत्संस्कार भर दिया,
जन-जन में धार्मिकता की अलख जगानी॥
3. नए मोड़ से रूढ़िवाद की जंज़ीरों को तोड़ दिया,
नारी को जागृत करने अनुपम शंखनाद किया,
शिक्षण-प्रशिक्षण शैली गज़ब लुभानी॥
4. तुलसी युग के 'योगक्षेम वर्ष' की स्मृतियाँ याद हैं,
गुरु महाश्रमण के योगक्षेम ने नया गढ़ा इतिहास है,
युवाचार्य नियुक्ति लगती पावन को मनभानी॥
(लय: झिलमिल सितारों...)