रचनाएं
तुलसी एक दीप से तुमने लाखों दीप जलाये थे
अमर रहेगा वसुंधरा पर युगों युगों तक तुलसी नाम
विश्व विभूति राष्ट्रसंत को कृतज्ञ राष्ट्र का कोटी प्रणाम।।
बीज बनकर आये भू पर वटवृक्ष का सा रूप बनाया
अपने शौर्य पराक्रम से ही भारत ज्योति का पद पाया
पारिजात हे वंदना नंदन बने विश्व के संत ललाम।।1।।
तुलसी एक दीप से तुमने लाखों दीप जलाये थे
संस्कारों के एक बीज से लाखों पौध उगाये थे
तुलसी तेरी सौरभ पहुंची देश विदेशों ग्रामो ग्राम।।2।।
अणुव्रत के पर्याय बने तुम अणुव्रत तेरी थी धड़कन
अणुव्रत संजीवनी विश्व की अणुव्रत में है चैन अमन
माटी के कण कण में गूंजे तुलसी तेरे शुभ पैगाम।।3।।
जन्म जयंति पर करते हैं गुण रत्नाकर तुम्हें सलाम
जग उजियारो ओ ध्रुव तारे अमर रहेंगे तेरे काम
योगक्षेम वर्ष में मनाते अणुव्रत दिवस हम अभिराम।।4।।