झूमर कुल के भाल

रचनाएं

शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा

झूमर कुल के भाल

मां वदनां के लाल, श्री झूमर कुल के भाल।
ले कर में शांति मशाल, तुमने ज्योति जलाई है।
गुरुवर राह दिखाई है।

1. गरिमामय तेरा जीवन, है जिसकी अकथ कहानी।
अभियान तुम्हारे नूतन, कण कण में अमिट निशानी।
करे भक्ति, मिले शक्ति, हो जाए मालोमाल॥

2. विश्वास तुम्हारा श्रम में, ज्योतिर्मय जीया जीवन।
तुम मानवता के प्रहरी, है खिलता तेरा गुलशन।
चले बढ़ते, कभी न रुकते, तूफां में रहे खुशहाल॥

3. नयनों में तेरे जादू, वाणी में अमृत धारा।
सन्देश अणुव्रत पावन, बदली है युग की धारा।
जहां दृष्टि, वहां सृष्टि, संयम का उड़े गुलाल॥

4. तुम हो करूणा के सागर, समता का है क्या कहना।
सीखा है संघर्षों को, हंसते हंसते ही सहना।
तेरे कदमों पर बढ़ेंगे, ये शिष्य विनीत मराल॥
(तर्ज : ना कजरे की धार)